India vs New Zealand Practice Match 2019 - All-Tech-In-Hindi.Blogspot.com

Get Latest Tech News In Hindi, Android Tips and Tricks Hindi,Computer Tricks Hindi,Motivational Quotes Hindi,Whatsaap Status,Computer Tech Hindi, Affiliate Marketing Hindi,Digital Marketing Hindi,New In Hindi,Pasa Kasa Kamye Hindi, Blogging In Hindi, Domain Information Hindi, Educational Blogging Hindi, Mobile Blogging Hindi,Website Creating Hindi, E commerce Hindi, DP and Status In Hindi, Technical Gayan Hindi, Blogger Se Pasa Kamye, Money Making Tricks Hindi, New Trends Hindi, Google Hindi,

Latest

26 मई

India vs New Zealand Practice Match 2019

India vs New Zealand Practice Match 2019

                                                             
India vs New Zealand Practice Match 2019
India vs New Zealand Practice Match 2019

World Cup 2019: अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को दी पटखनी, 6 विकेट से रौंदा          

रॉस टेलर (71) और कप्तान केन विलियमसन (67) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को पहले अभ्यास मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया। लंदन के द ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवर्स में 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 37.1 ओवर में 180 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक, बुमराह, चहल और जडेडा ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए। टीम इंडिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। महज 8 रन के स्कोर टीम को कॉलिन मुनरो (4) के रूप में पहला झटका लगा। जसप्रीत बुमरहा ने उन्हें दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया। इसके बाद 9.4 ओवर में हार्दिक पांड्या ने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (22) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। 
                                  India vs New Zealand Practice Match 2019
यहां से कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर की जोड़ी ने टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। मगर 29.3 ओवर में युजवेंद्र चहल ने केन को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 87 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए विलियमसन और टेलर के बीच अच्छी साझेदारी हुई।

इसके बाद 36.4 ओवर में रविंद्र जडेजा ने कीवियों को चौथा झटका दिया। जडेजा ने रॉस टेलर को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। टेलर ने 75 गेंदों में 8 चौके की मदद से 71 रन की बेहतरीन पारी खेली।

इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया की तरफ से रविंद्र जडेजा ने सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने 50 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट ट्रेंट बोल्ट (4 ) और जिम्मी नीशाम (3) ने लिए। 
                                              India vs New Zealand Practice Match 2019
टीम इंडिया को दूसरे ही ओवर में बोल्ट ने रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका दिया। बोल्ट ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित को अपनी इनस्विंग गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि रोहित ने रिव्यू लिया लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ और रोहित (2) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

भारत की तरफ से जडेजा ने खेली अर्धशतकीय पारी

India vs New Zealand Practice Match 2019
India vs New Zealand Practice Match 2019
India vs New Zealand Practice Match 2019

रोहित के बाद धवन और विराट ने पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया लेकिन बोल्ट ने फिर से एक बार इंडिया को झटका दे दिया। चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर धवन के बल्ले से लगकर गेंद विकेटकीपर के पास गई, हालांकि अंपायर ने इसे नॉटआउट दिया लेकिन केन ने तुरंत रिव्यू लिया और धवन भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल भी खास नहीं कर पाए और छठे ओवर में बोल्ट का शिकार बने। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर एक बार फिर से बोल्ट ने कहर ढाते हुए राहुल को 6 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। 

तीन मुख्य विकेट गिरने के बाद कप्तान कोहली ने पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया और कुछ अच्छे शॉट भी खेले। लेकिन 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट ग्रैंडहोम का शिकार हो गए। ग्रैंडहोम की गेंद पर बोल्ड होने से पहले विराट कोहली ने 24 गेंदों में 18 रन बनाए। 
                                             
इसके बाद टीम इंडिया के धड़ाधड़ विकेट गिरते गए। 19.1 ओवर में निशाम ने हार्दिक पांड्या (30) को विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट कराया। हार्दिक के रूप में भारत को पांचवां विकेट गिरा। इसी ओवर की चौथी गेंद पर निशाम ने दिनेश कार्तिक (4) को ईश सोढ़ी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
                                             India vs New Zealand Practice Match 2019
22.3 ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (17) के रूप में भारत को सातवां झटका लगा। धोनी जब आउट हुए तब टीम इंडिया का स्कोर 91 रन था। मतलब 100 रन के भीतर टीम इंडिया के 7 विकेट गिर चुके हैं। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार 1 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, आखिरी विकेट के लिए जडेजा और कुलदीप के बीच 60 से ज्यदा रन की साझेदारी हुई। कुलदीप यादव ने 19 रन बनाए।

India vs New Zealand Practice Match 2019

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages