Why We Celebrate Hanuman Jayanti 2019 - All-Tech-In-Hindi.Blogspot.com

Get Latest Tech News In Hindi, Android Tips and Tricks Hindi,Computer Tricks Hindi,Motivational Quotes Hindi,Whatsaap Status,Computer Tech Hindi, Affiliate Marketing Hindi,Digital Marketing Hindi,New In Hindi,Pasa Kasa Kamye Hindi, Blogging In Hindi, Domain Information Hindi, Educational Blogging Hindi, Mobile Blogging Hindi,Website Creating Hindi, E commerce Hindi, DP and Status In Hindi, Technical Gayan Hindi, Blogger Se Pasa Kamye, Money Making Tricks Hindi, New Trends Hindi, Google Hindi,

Latest

29 मई

Why We Celebrate Hanuman Jayanti 2019

             Why We Celebrate Hanuman Jayanti 2019

Hanuman Jayanti 2019: इस दिन मनाई जाएगी हनुमान जयंती, जानें बजरंगबली की जन्‍म कथा और महत्‍व


Hanuman Jayanti Date 2019: इस वर्ष 19 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है। यह दिन हनुमान जी की पूजा का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। जानें इसको मनाने की वजह।
                                              Why We Celebrate Hanuman Jayanti 2019
  Why We Celebrate Hanuman Jayanti 2019
Hanuman Jayanti 2019

                              Why We Celebrate Hanuman Jayanti 2019

Hanuman Jayanti 2019: हिंदू मान्यता के अनुसार चैत्र पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना गया है। इस महीने देवी दुर्गा से जुड़ा पर्व नवरात्रि और राम जी को समर्पित त्‍यौहार रामनवमी मनाया गया। इस महीने 19 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी जिसका अपना अलग ही महत्‍व है। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) बजरंगबली के जन्म दिवस के रूप में मानते हैं। 



इस खुशी के अवसर पर हनुमान जी के मंदिरों में भक्‍तों की लंबी-लंबी कतार लगी रहती है। हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी से जुड़ी कोई भी अराधना साधक या भक्त को अति विशेष फल प्रदान करती है। इस दिन अगर आप किसी भी हनुमान मंदिर में संपूर्ण नया चोला चढ़ाते हैं तो उसका भी खास लाभ होता है। लोग भगवान हनुमान को भक्ति, जादुई शक्तियों और ऊर्जा के प्रतीक के रूप में पूजते हैं। यही नहीं लोग हनुमान चालीसा पढ़ते हैं क्योंकि इसमें बुरी आत्माओं पर विजय पाने और मन को शांति प्रदान करने की क्षमता है। 

                                                          Why We Celebrate Hanuman Jayanti 2019

                                                               Hanuman Jayanti 2019
हनुमान जयंती का महत्‍व
हिंदू धर्म के लोग भगवान हनुमान को एक दिव्य प्राणी के रूप में पूजते हैं। हनुमान जयंती का महत्‍व ब्रह्मचारियों के लिए बहुत अधिक है। ऐसे कई नाम हैं जिनके माध्यम से भगवान हनुमान अपने भक्तों के बीच जाने जाते हैं जैसे बजरंगबली, पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, बालीबिमा, मरुत्सुता, अंजनीसुत, संकट मोचन, अंजनेय, मारुति, रुद्र और इत्‍यादि। महावीर हनुमान को महाकाल शिव का 11वां रुद्रावतार माना गया है। उन्होंने अपना जीवन केवल अपने भगवान राम और माता सीता के लिए समर्पित किया है। हनुमान जयंती के दिन भक्‍त सुबह-सुबह हनुमान मंदिरों में जाते हैं। हनुमान मूर्ति के माथे पर लाल तिलक (सिंदूर) लगाते हैं और हनुमान चालीसा पढ़ते हैं। फिर लड्डू का प्रसाद चढ़ाते हैं और मंत्र तथा आरती गीत गाकर आरती करते हैं। 
                 Why We Celebrate Hanuman Jayanti 2019
हनुमान के जन्‍म की कथा 
समुद्रमंथन के पश्चात शिव जी ने भगवान विष्णु का मोहिनी रूप देखने की इच्छा प्रकट की। उन्‍होंने देवताओं और असुरों को अपना यह रूप दिखाया था। उनका वह आकर्षक रूप देखकर वह कामातुर हो गए। और उन्होंने अपना वीर्यपात कर दिया। वायुदेव ने शिव जी के बीज को वानर राजा केसरी की पत्नी अंजना के गर्भ में प्रविष्ट कर दिया। और इस तरह अंजना के गर्भ से वानर रूप हनुमान का जन्म हुआ। उन्हें शिव का ११वाँ रूद्र अवतार माना जाता है।
                                                  Why We Celebrate Hanuman Jayanti 2019
                                                    
Why We Celebrate Hanuman Jayanti 2019

                                  Hanuman Jayanti 2019
इन मंत्रों का करें जाप 
भय नाश करने के लिए हनुमान मंत्र है-  ॐ हं हनुमते नम:।। वहीं, सर्व बाधाओं से मुक्ति हेतु! द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र है- ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।। वहीं, मनोकामना पूर्ण करवाने के लिए मंत्र है- महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते। हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।। शत्रुओं और रोगों पर विजय पाने के लिए- ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।। संकट दूर करने का हनुमान मंत्र : ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

Why We Celebrate Hanuman Jayanti 2019

1 टिप्पणी:

Pages